
Tag: Best jokes on the internet
ठंड ही ठंड है,
यह बड़ी प्रचंड है,
कक्ष शीत से भरा,
बर्फ से ढकी धरा,
यत्न कर संभाल लो,
यह समय निकाल लो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
चाय – चाय मची रहे,
पकौड़ियाँ सजी रहे,
मुंह कभी थके नहीं,
रजाई भी हटे नहीं,
लाख मिन्नतें करे,
स्नान से बचे रहो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
एक प्रण किए रहो,
रजाई मे घुसे रहो,
तुम निडर डटो वहीं,
पलंग से हटो नहीं,
मातृ की लताड़ हो,
या पितृ की दहाड़ हो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
बधिर बन सुनो नहीं,
निष्कर्म से डरो नहीं,
प्रातः हो कि रात हो,
संग हो न साथ हो,
पलंग पर पड़े रहो,
तुम वहीं डटे रहो,,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो😄😄😄
✍️ रजाईधारी सिंह ‘दिनभर’
A brilliant comic after a long time

That moment when your AI kills you but still doesn’t forget the engagement hook to increase usage time.

Reference to context: AI engines are known to agree with users just to increase the usage time and engagement. They are also known to hallucinate, give incorrect information, and in case of Agentic AI, do the wrong things (like, deleting a production/live instance)
This happened to Dawn Group of Newspapers in November 2025. True Story.





