“दिल के डॉक्टर ने ऑपरेशन के वक़्त ज़ोर ज़ोर से हँसना क्यों शुरू कर दिया ??
क्यूँकि दिल खोल के हँसना चाहिए “
Laughter is the BEST medicine, and the best health tonic. Share a laugh!
Your happiness quotient – multiplied
“दिल के डॉक्टर ने ऑपरेशन के वक़्त ज़ोर ज़ोर से हँसना क्यों शुरू कर दिया ??
क्यूँकि दिल खोल के हँसना चाहिए “
ठंड ही ठंड है,
यह बड़ी प्रचंड है,
कक्ष शीत से भरा,
बर्फ से ढकी धरा,
यत्न कर संभाल लो,
यह समय निकाल लो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
चाय – चाय मची रहे,
पकौड़ियाँ सजी रहे,
मुंह कभी थके नहीं,
रजाई भी हटे नहीं,
लाख मिन्नतें करे,
स्नान से बचे रहो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
एक प्रण किए रहो,
रजाई मे घुसे रहो,
तुम निडर डटो वहीं,
पलंग से हटो नहीं,
मातृ की लताड़ हो,
या पितृ की दहाड़ हो,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो
बधिर बन सुनो नहीं,
निष्कर्म से डरो नहीं,
प्रातः हो कि रात हो,
संग हो न साथ हो,
पलंग पर पड़े रहो,
तुम वहीं डटे रहो,,
वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो😄😄😄
✍️ रजाईधारी सिंह ‘दिनभर’
बाल काटते समय नाई ने मंत्री से पूछा –
“साहेब, ये स्विस बैंक प्रकरण क्या है?”
मंत्री चिल्लाया –
“तू मेरे बाल काट रहा है या पूछताछ करने बैठाया गया है?”
नाई –
“सॉरी साहेब, मैने केवल पूछा।”
दूसरे दिन, एक बड़े भूतपूर्व मंत्री जी के बाल काटते समय नाई ने पूछा –
“साहेब, ये काले धन का प्रकरण क्या था?”
नेता जी चिढ़ के बोले –
“ये तेरे को किसने पूछने को बोला?”
नाई –
“सॉरी साहेब, सहज ही पूछ लिया.”
तीसरे दिन एक जज साहब के बाल काटते समय नाई –
“साहब करेंसी नोट जलाने की क्या सजा होती है.”
जज साहब फट गए… तेरी ऐसी की तैसी, तू CBI का एजेंट है क्या.!”
नाई – “नहीं साहब ऐसे ही सोच रहा था तो पूछ लिया साहब..”
चौथे दिन, CBI ने नाई को पूछताछ के लिए बुला के बैठा लिया .
CBI अधिकारी –
“तू पाकिस्तान का दलाल है क्या?”
नाई – “नहीं साहेब.”
CBI – “तू किसी विरोधी पक्ष का एजेंट है क्या?”
नाई – “नही साहेब.”
CBI – ” फिर तेरे घर कोई बड़ा वकील है क्या ?”
नाई – “भगवान कसम साहब ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैं एक सीधा सादा पुश्तैनी गरीब नाई हूँ साहब.”
CBI – “फिर बाल काटते समय तू VIP लोगों से स्विस बैंक, काले धन, नोट जलाने पर सजा आदि के बारे में क्यों पूछते हो?”
नाई –
“साहेब, मुझे भी ये सब कुछ पता नहीं है पर जब उनसे ये सब पूछता हूँ तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं, और मुझे काटने में आसानी होती है। इसीलिए मैं अक्सर पूछ लेता हूँ!”
😃😃😃😃😃
Kumbh Mela is going on. People are taking dips in the holy river.
And the Rupee is dipping.
This cartoon brings both together beautifully.
