सोहन: भाई मोहन, तुम धन्ना सेठ के मरने पर ऐसे जोर-जोर से रो रहे हो। वो कौन से तुम्हारे रिश्तेदार थे? मोहन: यही तो रोना है भाई, कि वो मेरे रिश्तेदार न थे!
पत्नी: आप कभी रूस या यूक्रेन गए हैं?? पति: नहीं। पत्नी: क्या हम वहां रहने जा रहे हैं?? पति: नहीं। पत्नी: क्या आपका कोई रिश्तेदार रूस/यूक्रेन में है?? पति: नहीं। पत्नी: तो फिर TV का रिमोट मुझे दो।
पापा: नालायक लड़का पैदा किया है हमने! न पढ़ाई लिखाई जानता है, न दुनिया की ही समझ है। धनिया लेने भेजो, तो पुदीना उठा कर चले आ रहे हैं साहबज़ादे। निकाल घर से बाहर!